
Vivo X300 Series ने अपना नया फोन Vivo X300 चाइना में पिछले हफ्ते लॉन्च कर दिया है, और 30 अक्टूबर को इसे ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च किया गया है।
Vivo X Series में दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं — Vivo X300 Pro और Vivo X300।
कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इस सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया था।
इनमें MediaTek का फ्लैगशिप चिपसेट Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है।
इसके अलावा और भी कई फीचर्स शामिल किए गए हैं।
आइए जानते हैं इसके बैटरी, रैम, प्राइस और बाकी फीचर्स के बारे में विस्तारपूर्वक।
डिजाइन और डिस्प्ले
Vivo X300 Series में दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं — Vivo X300 Pro और Vivo X300।
यह फोन पतली बॉडी और बड़ी डिस्प्ले के साथ आता है, जो इसे आकर्षक बनाती है।
इस फोन का वजन लगभग 190 ग्राम है, यानी यह काफी हल्का है।
इसके अलावा, Vivo X300 Pro में 6.78 इंच की डिस्प्ले और Vivo X300 में 6.31 इंच की डिस्प्ले मिलती है।
दोनों फोन LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं, जिनमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।
इसकी डिस्प्ले क्वालिटी बेहद शानदार है।

क्या है प्रोसेसर बैटरी और RAM
इस बार Vivo X300 Series ने बहुत ही बेहतरीन काम किया है।
इस X300 मॉडल में लगभग 6040 mAh की बैटरी मिलती है, जबकि Vivo X300 Pro में लगभग 6510 mAh की बैटरी दी गई है।
दोनों फोनों में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है और 40W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है।
इस बार X Series में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है।
यह चिपसेट हाई परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है — जैसे कि गेमिंग और कई तरह के हेवी टास्क के लिए आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं |
Vivo X300 Series में अगर रैम और स्टोरेज की बात करें, तो इसमें 12GB या 16GB RAM और UFS 4.1 स्टोरेज तक का ऑप्शन दिया गया है।
साथ ही इसमें आपको नया सॉफ्टवेयर — Android 16 आधारित Origin OS 6 का सपोर्ट भी मिलता है।
यह फोन गेमिंग परफॉर्मेंस के मामले में काफी बेहतरीन है और आपको स्मूद एक्सपीरियंस देगा।
अगर आप इस फोन को गेमिंग या कैमरा यूज़ के लिए खरीदना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।
बेहतरीन कैमरा और फोटोग्राफी
अगर Vivo X300 Series को देखा जाए तो यह फ़ोन कैमरा और गेमिंग के लिए ही बनाया गया है।
इस सीरीज में Vivo X300 और Vivo X300 Pro, दोनों में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो कि Samsung ISOCELL HPB सेंसर पर आधारित है।
इसके साथ ही इसमें 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस भी मिलते हैं।
वहीं Vivo X300 Pro मॉडल में Sony LYT-828 सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है, और इसके साथ 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी शामिल है।
इस कैमरा सेटअप के जरिए आप बेहतरीन ज़ूम कर सकते हैं, और इसमें कई एडवांस कैमरा फीचर्स भी दिए गए हैं।
Vivo X300 Series का स्पेसिफिकेशन
Vivo X300 में AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है।
फोन में 6040mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
इसके रीयर कैमरा में 200 मेगापिक्सल का सेंसर है, जबकि फ्रंट कैमरा 50 मेगापिक्सल का दिया गया है।
Vivo X300 vs Vivo X300 Pro Full Comparison
| फीचर्स (Features) | Vivo X300 | Vivo X300 Pro |
|---|---|---|
| Status | Upcoming | Upcoming |
| Processor (Chipset) | MediaTek Dimensity 9500 | MediaTek Dimensity 9500 |
| CPU | Octa Core (upto 4.21 GHz) | Octa Core (upto 4.21 GHz) |
| RAM | 12 GB | 12 GB |
| Storage | 256 GB | 256 GB |
| Display Size | 6.31 inches (16.03 cm) | 6.78 inches (17.22 cm) |
| Display Type | LTPO AMOLED | LTPO AMOLED |
| Resolution | 1216 × 2640 px (FHD+) | 1260 × 2800 px (FHD+) |
| Refresh Rate | 120 Hz | 120 Hz |
| Rear Camera | 200 MP (Wide) + 50 MP (Ultra-Wide) + 50 MP (Telephoto, upto 3x Zoom) | 50 MP (Sony LYT-828 Wide) + 50 MP (Ultra-Wide) + 200 MP (Periscope Telephoto, upto 3.5x Zoom) |
| Front Camera | 50 MP (Wide Angle) | 50 MP (Wide Angle) |
| Battery | 6040 mAh | 6510 mAh |
| Charging Speed | 90W Flash Charging | 90W Flash Charging |
| Wireless Charging | Yes | Yes |
| Operating System | Android 16 (Origin OS 6) | Android 16 (Origin OS 6) |
| Build & Design | Slim and Lightweight | Premium Glass Finish |
| Best For | Daily Use, Camera & Gaming | Professional Photography & Heavy Gaming |
भारतीय बाजार में कब तक होगा लॉन्च
इस फोन को ग्लोबल मार्केट में 30 अक्टूबर को लॉन्च कर दिया गया है।
सूत्रों से पता चला है कि यह फोन भारत में दिसंबर महीने में आने की संभावना है।
इसका बेस वेरिएंट Vivo X300 की कीमत लगभग ₹69,999 से शुरू हो सकती है,
जबकि Vivo X300 Pro मॉडल की कीमत लगभग ₹99,999 तक हो सकती है।
हालांकि, भारत में इसकी सटीक कीमत और लॉन्च डेट की जानकारी लॉन्च के समय ही स्पष्ट होगी।
उम्मीद है कि कंपनी इसे जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी आधिकारिक और विश्वसनीय स्रोतों पर आधारित है। प्रोडक्ट की कीमतें और स्पेसिफिकेशन्स समय-समय पर बदल सकती हैं। खरीदने से पहले संबंधित ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट या स्टोर पर नवीनतम जानकारी अवश्य जाँच लें।
Read more