Gold Rate Today: सोने की कीमतों में कितनी आई गिरावट? जानें

Gold Rate

Gold Rate Today: भारत में सोने की कीमतें रोज़ घटती-बढ़ती रहती हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से गोल्ड का प्राइस गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। भारत में सोना एक सुरक्षित निवेश माना जाता है। आज फिर से गोल्ड रेट में कमी दर्ज की गई है। देश में लोग सोने को सिर्फ निवेश के रूप में ही नहीं, बल्कि त्योहारों और शादी के सीजन में आभूषण के तौर पर भी खरीदते और पहनते हैं। आइए जानते हैं कि आज का गोल्ड रेट क्या चल रहा है।

Gold Rate क्यों हो रहा है कम? जानिए वजह

अगर आजकल के गोल्ड रेट की बात करें, तो पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसके पीछे कई कारण होते हैं, जैसे डॉलर का मजबूत होना, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव पड़ता है, क्योंकि सोने का व्यापार डॉलर में होता है। इसके अलावा जब ब्याज दरें बढ़ती हैं या बैंकों से ज्यादा रिटर्न मिलने लगता है, तो निवेशक अपना पैसा सोने से निकालकर दूसरी जगह निवेश करने लगते हैं, जिससे गोल्ड रेट और कम हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिरता या तनाव कम होने की स्थिति में भी सोने की कीमतों में गिरावट आ सकती है, क्योंकि अनिश्चितता कम होने पर लोग सुरक्षित निवेश के रूप में सोना कम खरीदते हैं। हालांकि त्योहारों और शादी के सीजन में सोने की मांग बढ़ जाती है, जिससे कीमतों में गिरावट सीमित हो सकती है। इसी वजह से गोल्ड रेट में समय-समय पर उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।

आज का Gold Rate – भारत में कीमतें क्या हैं?

अगर भारत में आज के गोल्ड रेट की बात करें, तो 24 कैरेट Gold Rate लगभग ₹15,986 प्रति ग्राम है, 22 कैरेट Gold Rate ₹14,655 प्रति ग्राम है, वहीं 18 कैरेट Gold Rate लगभग ₹11,840 प्रति ग्राम है।

आज 24 कैरेट सोने की कीमत

1 ग्राम – ₹16,920

8 ग्राम – ₹1,35,360

10 ग्राम – ₹1,69,200

100 ग्राम – ₹16,92,000

Gold Rate 24k 22k 18k

आज 22 कैरेट सोने की कीमत

1 ग्राम – ₹15,510

8 ग्राम – ₹1,24,080

10 ग्राम – ₹1,55,100

100 ग्राम – ₹15,51,000

आज 18 कैरेट सोने की कीमत

1 ग्राम – ₹12,690

8 ग्राम – ₹1,01,520

10 ग्राम – ₹1,26,900

100 ग्राम – ₹12,69,000

देश के 10 बड़े शहरों में आज का Gold Rate

यहां आप देख सकते हैं कि बेंगलुरु में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड का रेट सबसे कम है, वहीं चेन्नई में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड का रेट सबसे ज्यादा चल रहा है। नीचे दिए गए टेबल को पढ़ें।

City24K Gold (₹/g)22K Gold (₹/g)18K Gold (₹/g)
Ahmedabad~17,891~16,401~13,400+
Bangalore~17,062~15,640~12,797
Chennai~18,328~16,800~13,900
Delhi~17,901~16,411~13,400+
Hyderabad~17,885~16,395~13,414
Jaipur~17,900~16,410~13,400+
Kerala~17,885~16,395~13,400+
Kolkata~17,886~16,396~13,400+
Mumbai~17,886~16,396~13,400+
Patna~17,900~16,410~13,400+

क्या आने वाले समय में Gold Rate ज्यादा होगा?

Gold Rate Increase

आने वाले समय में गोल्ड रेट ज्यादा होगा या कम, यह पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की स्थिति, केंद्रीय बैंकों की नीतियों और शेयर बाजार जैसे कई कारकों पर निर्भर करता है। जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में युद्ध, आर्थिक संकट या बाजार में गिरावट जैसी स्थिति बनती है, तो लोग सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ते हैं और सोने में ज्यादा निवेश करते हैं। इसी वजह से सोने की कीमतें बढ़ सकती हैं। आने वाले समय में सोने का रेट बढ़ेगा या नहीं, यह पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर और ब्याज दरों जैसे कारकों पर निर्भर करेगा।

सोना खरीदते समय ये 5 बातें जरूर चेक करें

  • सोना खरीदते समय हॉलमार्क जरूर चेक करें, इससे सोने की शुद्धता की गारंटी मिलती है।
  • 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन ज्वेलर्स 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इसलिए सोना खरीदते समय बिल में कैरेट साफ लिखा होना चाहिए।
  • सोना खरीदने से पहले इलेक्ट्रॉनिक मशीन पर अपने सामने सोना जरूर तौलवाएं और बिल में सही वजन दर्ज करवाएं।
  • मेकिंग चार्ज अलग से लगता है, इसलिए दुकान से सोना खरीदने से पहले यह जरूर पूछ लें।
  • सोना खरीदने के बाद हमेशा पक्का बिल जरूर लें, क्योंकि बिल में गोल्ड रेट, वजन और मेकिंग चार्ज अलग-अलग लिखा होता है। इससे भविष्य में सोना बेचने या बदलने में आसानी होती है।

सोने में निवेश करने वालों के लिए जरूरी टिप्स

अगर आप सोने में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो निवेश करने से पहले सही जानकारी होना जरूरी है। लोग सोने में निवेश इसलिए करते हैं क्योंकि इसे सुरक्षित निवेश माना जाता है। निवेश से पहले यह जानना जरूरी है कि आप किस विकल्प में निवेश करना चाहते हैं —फिजिकल गोल्ड (ज्वेलरी), सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) और गोल्ड ETF जैसे निवेश के विकल्प उपलब्ध हैं। निवेश करते समय अपनी कमाई का केवल 10 से 20% हिस्सा ही गोल्ड में लगाएं, ताकि आपका पोर्टफोलियो संतुलित बना रहे। सोना खरीदते समय हमेशा भरोसेमंद दुकानदार से ही खरीदारी करें और हॉलमार्क जरूर जांचें।

निष्कर्ष:
सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर और ब्याज दरों जैसे कारकों पर निर्भर करती हैं, इसलिए इसमें उतार-चढ़ाव बना रहता है। गोल्ड को लंबी अवधि के सुरक्षित निवेश के रूप में देखना बेहतर होता है। यह सारी जानकारी Good Returns से ली गई है।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *