
Border 2 Day 4 Collection: Border 2 एक शानदार और देशभक्ति से भरपूर एक्शन मूवी है, जो सैनिकों के शौर्य, बलिदान और बहादुरी को बड़े पैमाने पर दिखाती है। फिल्म में दमदार डायलॉग, इमोशनल सीन, जबरदस्त युद्ध दृश्य और सनी देओल का पावरफुल एक्शन देखने को मिलता है। देशभक्ति का जज़्बा इस मूवी की सबसे बड़ी ताकत है। इमोशनल और एक्शन फिल्में पसंद करने वालों के लिए यह मूवी भरपूर मनोरंजन देती है। आइए जानते हैं इस मूवी के चौथे दिन के कलेक्शन के बारे में।
Border 2 का Budget और 4 Day Collection
Border 2 सिनेमाघरों में 23 जनवरी 2026 को रिलीज़ हुई। इस मूवी को देखकर ऐसा महसूस होता है मानो 1971 के युद्ध की कहानी फिर से जीवंत हो उठी हो। फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया गया है और इसका कुल बजट लगभग ₹275 करोड़ बताया जा रहा है, जो 2026 की सबसे महंगी बॉलीवुड फिल्मों में से एक है।
फिल्म ने रिलीज़ होते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया। पहले दिन इसकी कमाई लगभग ₹30 करोड़ रही, जो दूसरे दिन बढ़कर करीब ₹36.5 करोड़ तक पहुंच गई। तीसरे दिन फिल्म ने और बड़ी छलांग लगाई और लगभग ₹54 करोड़ का कलेक्शन किया। चौथे दिन, यानी छुट्टी के मौके पर, फिल्म ने लगभग ₹59 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई दर्ज की।
सिर्फ चार दिनों में फिल्म ने भारत में लगभग ₹180 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया, जबकि दुनियाभर में इसका कुल कलेक्शन करीब ₹240 से ₹250 करोड़ तक पहुंच गया। कुल मिलाकर, फिल्म अपने भारी बजट के आसपास की कमाई हासिल करने में सफल होती नजर आ रही है।
Border 2 में सनी देओल का दमदार एक्शन
अगर सनी देओल के एक्शन सीन की बात करें, तो Border 2 में उन्हें बेहद खतरनाक, पावरफुल किरदार और दमदार एक्शन अवतार में दिखाया गया है, जिसकी दर्शकों ने खूब तारीफ की है। सोशल मीडिया पर खासकर उनकी जोरदार एंट्री, भारी-भरकम आवाज, युद्ध दृश्यों और देशभक्ति से भरे एक्शन सीन को लोगों ने बहुत पसंद किया है। कुछ दर्शकों ने तो थिएटर में “हिंदुस्तान ज़िंदाबाद” के नारे लगाकर इस पल को सेलिब्रेट भी किया। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि उनकी एक्टिंग ने लोगों को कितनी गहराई से प्रभावित किया है।
Border 2 में सनी देओल का दमदार एक्शन फिल्म का एक बड़ा केंद्र बिंदु है। उनके पास सिर्फ ताकतवर डायलॉग ही नहीं, बल्कि युद्ध सीन में उनका जोशीला और मजबूत अंदाज़ फिल्म को एक पावरफुल वॉर ड्रामा में बदल देता है। दर्शकों को उनका प्रदर्शन जोश से भरा और देशभक्ति से भरपूर लग रहा है।
Border 2 की पूरी कहानी

आइए जानते हैं Border 2 की कहानी क्या है। यह मूवी सिर्फ भारत-पाकिस्तान के युद्ध को नहीं दिखाती, बल्कि 1997 की फिल्म Border की विरासत को भी आगे बढ़ाती है। फिल्म में 1971 के युद्ध को कई मोर्चों पर दिखाया गया है, जिसमें वायु सेना, नौसेना और थल सेना—तीनों की भूमिका को प्रमुखता से पेश किया गया है। कहानी युद्ध के उस दौर को दर्शाती है, जब भारतीय जवान अपने देश की रक्षा के लिए हर परिस्थिति और चुनौती का डटकर सामना करते हैं। फिल्म में युद्ध से जुड़े महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों को भी दर्शाया गया है। मुख्य भूमिका में सनी देओल का किरदार, लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कालेर, एक साहसी और बहादुर सैनिक के रूप में दिखाया गया है, जो अपनी टीम का नेतृत्व करता है और देश के लिए हर जोखिम उठाने को तैयार रहता है।
फिल्म में अलग-अलग युद्ध क्षेत्रों को दिखाया गया है — आसमान में वायु सेना के लड़ाकू पायलटों की कार्रवाई, समुद्र में नौसेना की रणनीतियाँ, और भूमि पर थल सेना की भीषण लड़ाइयाँ। Border 2 सिर्फ एक मूवी नहीं, बल्कि देशभक्ति, वीरता और बलिदान की भावना को दर्शाने वाली कहानी है।
फिल्म में मुख्य कलाकारों में सनी देओल, वरुण धवन (भारतीय सेना के अधिकारी के रूप में), अहान शेट्टी (नौसेना अधिकारी के रूप में) और दिलजीत दोसांझ (वायु सेना से जुड़े किरदार में) नजर आते हैं, जो मिलकर युद्ध की इस कहानी को और प्रभावशाली बनाते हैं।
Border 2 के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर
अगर फिल्म के डायरेक्टर की बात करें, तो Border 2 का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। उन्होंने फिल्म को बड़े पर्दे पर भव्य अंदाज़ में पेश किया है। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने दर्शकों से जुड़कर यह स्पष्ट किया कि Border 2 सिर्फ एक एंटरटेनमेंट फिल्म नहीं है, बल्कि इसमें देशभक्ति, सैनिकों के शौर्य और भावनात्मक कहानी को भी मजबूती से दिखाया गया है।
अब अगर फिल्म के प्रोड्यूसर्स की बात करें, तो इस मूवी को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इनमें भूषण कुमार, जो टी-सीरीज के मशहूर फिल्म निर्माता हैं, इस मूवी में भूषण कुमार जी का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने फिल्म के भारी-भरकम प्रोडक्शन और बड़े पैमाने की शूटिंग को संभाला है।
साथ ही जेपी दत्ता और निधि दत्ता का नाम खास तौर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि 1997 में रिलीज़ हुई क्लासिक फिल्म Border से भी उनका गहरा जुड़ाव रहा था। उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने Border 2 में भी प्रमुख भूमिका निभाई है।
Read more: