Mardaani 3 Movie Review: रोंगटे खड़े कर देगा ये कॉप ड्रामा

Mardaani 3 Movie

Mardaani 3 Movie Review: रानी मुखर्जी की फिल्म Mardaani 3 30 जनवरी को सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी है। रिलीज होते ही फिल्म ने धमाकेदार कमाई की है और इसने बॉर्डर 2 को भी टक्कर दे दी है। इस फिल्म में आपको भरपूर एक्शन सीन देखने को मिलेंगे। आइए आगे जानते हैं कि इस मूवी ने 4 दिनों में कितना कलेक्शन किया है।

Mardaani 3 movie की कहानी क्या है

फिल्म Mardaani 3 की कहानी एक मासूम बच्चे की किडनैपिंग से शुरू होती है। वह बुलंदशहर के एक वीवीआईपी की मासूम बेटी होती है, और उसके साथ वीवीआईपी के केयरटेकर की बेटी को भी अगवा कर लिया जाता है। इन बच्चियों के केस की जिम्मेदारी SSP शिवानी शिवाजी रॉय को दी जाती है, जिसका किरदार रानी मुखर्जी निभा रही हैं।
केस मिलने के बाद एसपी को पता चलता है कि तीन महीनों के भीतर अलग-अलग जगहों से लगभग 93 बच्चियों का अपहरण किया जा चुका है। आगे जांच में SSP शिवानी रॉय को मालूम चलता है कि इन सभी किडनैपिंग के पीछे एक भिखारी गैंग का हाथ है, और इस पूरे गैंग को अम्मा नाम की एक महिला चला रही है, जिसका असली नाम मालिका प्रसाद है। वही फिल्म में मुख्य विलेन का किरदार निभा रही है। अम्मा मासूम बच्चियों को बेहद दर्दनाक मौत देती है। जैसे-जैसे SSP शिवानी इस केस में आगे बढ़ती हैं और इसकी गहराई तक पहुंचती हैं, फिल्म और भी ज्यादा डरावनी और रोमांचक होती जाती है। पूरी कहानी जानने के लिए आपको Mardaani 3 Movie देखनी पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: Rani Mukerji Net Worth ₹200 Cr+: कमाई, संपत्ति की पूरी जानकारी

Mardaani 3 movie day 4 कलेक्शन

अगर Mardaani 3 के कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की। दूसरे दिन फिल्म ने 6.15 करोड़ रुपये कमाए, तीसरे दिन 7.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि चौथे दिन इसकी कमाई 2.47 करोड़ रुपये रही। अगर चार दिनों के Total कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने ओवरऑल लगभग 20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म अब तक करीब 30.80 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
फिल्म के बजट की बात करें तो इसका बजट लगभग 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अगर फिल्म इसी तरह परफॉर्म करती रही, तो उम्मीद है कि अगले वीकेंड तक यह अपना बजट भी रिकवर कर लेगी।

Mardaani 3 movie मूवी में रानी मुखर्जी का रोल

Rani Mukherjee Role

इस मूवी में रानी मुखर्जी का रोल एक बेहद धाकड़, बहादुर और निडर महिला पुलिस ऑफिसर का है, जो गंभीर अपराधियों का डटकर सामना करती है। लेकिन इस बार उनका मुकाबला एक बहुत ही खतरनाक गैंग लीडर “अम्मा” से है, जो छोटे बच्चों को दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतार देती है। कहानी मुख्य रूप से SSP शिवानी शिवाजी रॉय की जोखिम भरी जांच और रेस्क्यू ऑपरेशन पर आधारित है। इस फिल्म में एसपी शिवानी एक खतरनाक क्रिमिनल सिस्टम से सीधे टक्कर लेती हुई नजर आती हैं।

Mardaani 3 movie के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर

Mardaani 3 movie का निर्देशन फिल्ममेकर अभिराज मिनावाला ने किया है, जिन्होंने पहले भी कई बड़ी फिल्मों का निर्देशन किया है। इस फिल्म का प्रोडक्शन आदित्य चोपड़ा ने किया है, जो भारतीय सिनेमा के जाने-माने प्रोड्यूसर और फिल्म इंडस्ट्री के प्रमुख नामों में से एक हैं। वे अपनी दमदार और बड़े स्तर की फिल्मों के लिए खास तौर पर पहचाने जाते हैं।

Mardaani 3 movie को देखे या ना देखें

अगर आपको क्राइम और सच्ची घटनाओं से जुड़ी कहानियाँ पसंद हैं, जहाँ चीज़ों को गंभीर और वास्तविक अंदाज़ में दिखाया जाता है, तो यह आपके लिए एक अच्छी मूवी हो सकती है। इस फिल्म का ज्यादा फोकस मुख्य जांच और संवेदनशील मुद्दों पर है। इसमें आपको हल्की-फुल्की मस्ती, गाने या मसाला एंटरटेनमेंट थोड़ा कम देखने को मिलेगा। इसलिए यह फिल्म उन लोगों को ज्यादा पसंद आएगी, जो मजबूत महिला किरदार वाली और गंभीर विषयों पर बनी फिल्में देखना पसंद करते हैं। लेकिन जो लोग केवल कॉमेडी या हल्के-फुल्के मनोरंजन के मूड में हैं, उन्हें यह फिल्म उतनी पसंद नहीं आ सकती। कुल मिलाकर, अगर आप एक इंटेंस क्राइम ड्रामा देखने के लिए तैयार हैं, तो यह फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *