
Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण स्कीम है, जिसका उद्देश्य महिलाओं में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। इस योजना को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 मार्च 2023 को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया था। इसका मुख्य लक्ष्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और स्वतंत्रता को बेहतर बनाना है, ताकि वे अपने जीवन में मजबूत और सशक्त बन सकें।
Ladli Behna Yojana: का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक और वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपनी और अपने परिवार विशेषकर बच्चों की स्वास्थ्य एवं आर्थिक स्थिति को सुधार सकें। Ladli Behna Yojana का लक्ष्य महिलाओं को इतना सक्षम बनाना है कि वे घर-गृहस्थी के खर्च और अपनी आवश्यकताओं से जुड़े निर्णय स्वयं ले सकें। साथ ही यह योजना महिलाओं की सशक्तिकरण, सम्मान बढ़ाने, लिंग आधारित आय असमानता को कम करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। यही इस Ladli Behna Yojana के प्रमुख उद्देश्य हैं।
Ladli Behna Yojana के लिए पात्रता (Eligibility Criteria) क्या है?
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के नियम और पात्रता इस प्रकार हैं:
- मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए सबसे पहले आवेदक का मध्य प्रदेश का स्थानीय निवासी होना जरूरी है।
- आवेदक महिला का विवाहिता होना आवश्यक है, इसमें विधवा और तलाकशुदा महिलाएं भी शामिल हैं।
- आवेदक महिला की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक या उसके परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक महिला या उनके परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
- आवेदक के परिवार के पास चार-पहिया वाहन नहीं होना चाहिए, केवल ट्रैक्टर को छोड़कर।
मुख्यमंत्री Ladli Behna Yojana में आवेदन करने की प्रक्रिया

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले पंचायत, वार्ड कार्यालय या सरकारी द्वारा निर्धारित शिविर स्थल से आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
- फॉर्म भरने के बाद इसे लाड़ली बहना पोर्टल, मोबाइल ऐप या अपने ग्राम पंचायत/वार्ड कार्यालय में जमा करें।
- फॉर्म जमा करने के बाद आवेदक महिला की फोटो ली जाएगी।
- फॉर्म जमा करने के बाद आवेदक को एक सुरक्षा रसीद प्राप्त होगी, जिसमें उन्हें जारी किए गए ऑनलाइन आवेदन/एलिवेशन नंबर मिलेगा।
Ladli Behna Yojana के लिए Important documents
- सबसे पहले आवेदक का आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
- साथ ही आवेदक का आधार कार्ड उसके DBT बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।
- आवेदक का वह मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए जिस पर OTP प्राप्त होगा।
- साथ ही आवेदक की एक पासपोर्ट साइज फोटो होना अनिवार्य है।
- परिवार का समग्र ID कार्ड (Family ID Card) होना चाहिए।
- व्यक्तिगत समग्र ID (Personal ID) होना चाहिए।
- किसी भी अन्य समस्या या जानकारी के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 0755-2700800 पर संपर्क कर सकते हैं।
Ladli Behna Yojana की 31वीं List कब जारी होगी?
मध्य प्रदेश में रहने वाली महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। आज मध्य प्रदेश सरकार ने सभी लाभार्थियों के बैंक खातों में 31वीं किस्त भेज दी है। सरकार ने कहा है कि प्रत्येक बहन के खाते में 1,500 रुपये की राशि भेजी गई है। Dr Mohan Yadav ने खुद इसकी जानकारी ट्विटर पर साझा की। उन्होंने ट्वीट करके बताया कि 31वीं किस्त का भुगतान 9 दिसंबर से सभी लाभार्थियों के खातों में कर दिया गया है।
Ladli Behna Yojana की लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?
- सबसे पहले आपको लाड़ली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
- इसके बाद ‘अंतिम सूची’ वाले टेबल पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालें
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे वहां दर्ज करें।
- OTP सबमिट करने के बाद लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी
- यदि लिस्ट में आपका नाम होगा, तो निश्चित रूप से आपकी राशि आपके खाते में प्राप्त हो जाएगी।
Disclaimer
यह जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए है। Ladli Behna Yojana के नियम और प्रक्रिया समय-समय पर बदल सकते हैं। सही और ताज़ा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर देखें।
Read more
PM Ujjwala Yojana 3.0: गरीब परिवारों को मिल रहा है फ्री गैस कनेक्शन, जानें कैसे उठाएं पूरा लाभ