120 Bahadur Movie : यह मूवी 21 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। अगर आप इस फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं, तो इस रिव्यू को जरूर पढ़ें। इस मूवी के लीड एक्टर फरहान अख्तर हैं।

120 Bahadur Movie Review
यह फिल्म 120 Bahadur Movie भारतीय सिपाहियों पर आधारित एक सच्ची कहानी पेश करती है। मूवी में फरहान अख्तर लीड रोल में नजर आते हैं और उनके साथ राशि खन्ना भी महत्वपूर्ण किरदार निभाती हैं। यह कहानी भारत और चीन के बीच 1962 में हुई एक वास्तविक घटना पर आधारित है, जहाँ 120 वीर सैनिकों ने बेहद कठिन परिस्थितियों में दुश्मन का सामना किया था। फरहान अख्तर फिल्म में मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका निभा रहे हैं, जो 120 सैनिकों के साथ एक पोस्ट की कमान संभालते हैं। उसी दौरान 3000 से ज्यादा चीनी सैनिक इस पोस्ट पर कब्जा करने की कोशिश करते हैं। सीमित संसाधनों और कठिन मौसम के बावजूद भारतीय सैनिक मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में साहस, रणनीति और अदम्य हिम्मत के साथ दुश्मन का सामना करते हैं और कई चीनी सैनिकों को मार गिराते हैं। मूवी के संगीत और एक्शन सीन्स अच्छे हैं, और लोकेशन भी प्रभावशाली दिखती है। हालांकि VFX की बात करें तो इसकी क्वालिटी उतनी मजबूत नहीं लगती। फिल्म के निर्देशक रजनीश रेजी घोष ने इसे निर्देशित किया है। उन्होंने इसे बॉर्डर जैसी फील देने की कोशिश की है, लेकिन कई सीन उतने प्रभावशाली नहीं बन पाए। कमियों के बावजूद ‘120 Bahadur’ एक मजबूत, भावुक और दिल को झकझोर देने वाली फिल्म है, जो दर्शकों को अंदर तक हिला कर रख देती है।
120 Bahadur Movie की कहानी आखिर है क्या?
अगर देशभक्ति की बात की जाए, तो भारत के हर नागरिक के दिल में देशप्रेम बसा हुआ है। देशभक्ति पर बनी कई फिल्में सफल भी रही हैं। हमारे वीर सैनिकों की अनगिनत कहानियाँ हैं—कुछ हम जानते हैं, और कई ऐसी हैं जिनसे हम अभी भी अनजान हैं। लेकिन ‘120 Bahadur’ एक ऐसी फिल्म है जिसे देखकर यकीन नहीं होगा कि यह वास्तविक घटना पर आधारित है।
अगर फिल्म की असली कहानी की बात करें, तो यह रेडियोमैन चरणदार यादव की नजर से दिखाई गई है, जो चार्ली कंपनी में शामिल एक जवान थे। उनका उद्देश्य था कि इन वीर सैनिकों की कहानी और बलिदान आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचे। कहानी 15 नवंबर 1962 की है, जब चरणदार अपनी बटालियन से मिलते हैं। इसके बाद 120 बहादुर सिपाही, अहीर रेजीमेंट के मेजर शैतान सिंह भाटी के नेतृत्व में लड़ाई लड़ते हैं।
मेजर शैतान सिंह भाटी एक महान और प्रेरणादायक अधिकारी थे, जो अपने साथियों की भावनाओं को गहराई से समझते थे। बता दें कि यह फिल्म 1962 में भारत–चीन युद्ध के दौरान हुई उस लड़ाई पर आधारित है, जहाँ 3000 से अधिक चीनी सैनिकों ने भारतीय बटालियन पर हमला किया था।
भारतीय सैनिकों के पास संसाधनों की भारी कमी थी, फिर भी उन्होंने 3000 से ज्यादा चीनी सैनिकों को मार गिराया था। 18,000 फीट की ऊँचाई, माइनस 20 डिग्री तापमान और बेहद कठिन परिस्थितियों के बावजूद भारतीय जवानों ने दुश्मन को करारी मात दी।
अगर आप इस मूवी की असली कहानी को और गहराई से जानना चाहते हैं, तो सिनेमाघरों में जाकर यह फिल्म जरूर देखें। यह हाल ही में रिलीज हुई है और हर भारतीय को इसे देखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें
Varanasi का धांसू टीज़र आउट! बैल पर सवार Mahesh Babu की एंट्री ने मचा दिया कोहराम
120 Bahadur Movie की राइटिंग और डायरेक्शन क्या है

अगर फिल्म के डायरेक्शन की बात की जाए, तो इस फिल्म का निर्देशन रजनीश रेजी घोष ने किया है। उनकी सोच साफ दिखाई देती है कि वे इस कहानी को बड़े स्केल पर और भावनात्मक तरीके से दर्शकों के सामने पेश करना चाहते थे। फिल्म में कुछ सीन वाकई बेहतरीन हैं, वहीं कुछ सीन उतना प्रभाव नहीं छोड़ पाते। कई जगह भावनात्मक दृश्य थोड़ा ज़्यादा खिंचे हुए महसूस होते हैं। फिल्म देखते समय आपको ऐसा लगेगा कि इसे ‘बॉर्डर’ जैसी फिल्म का एहसास देने की कोशिश की गई है।
फिल्म देखे या ना देखें
120 Bahadur Movie को अगर देखने की बात किया जाए तो इस मूवी को जाकर जरूर देखना चाहिए क्योंकि यह मूवी हमारे जवानों के ऊपर बनी है और यह मूवी हमारे शहीद जवानों के संघर्ष को दिखाता है और इस मूवी से सहित जवानों को सम्मान भी दिया गया है फिल्म में भारतीय सेवा की बहादुरी और खूबसूरती दिखाई गई है